आज का राशिफल | 20 दिसंबर, 2021
मेष राशि मित्रों के साथ मनमुटाव दूर होगा। आज सिनेमा और वेब सीरीज का आनन्द ले सकते हैं। पर्यटन के लिये कहीं घूमने की योजना बनाएंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपके मन में काफी सारे विचार आते रहेंगे। वृष राशि दिन की शुरुआत थोड़ी उबाऊ हो सकती है। शाम के बाद आप …
मेष राशि
मित्रों के साथ मनमुटाव दूर होगा। आज सिनेमा और वेब सीरीज का आनन्द ले सकते हैं। पर्यटन के लिये कहीं घूमने की योजना बनाएंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपके मन में काफी सारे विचार आते रहेंगे।
वृष राशि
दिन की शुरुआत थोड़ी उबाऊ हो सकती है। शाम के बाद आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मांगलिक कार्यों की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास करेंगे। हालांकि कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा।
मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाते रहें। दाम्पत्य जीवन सौहाद्रपूर्ण रहेगा। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
कर्क राशि
विद्यार्थियों को पढ़ाई में असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों से लोग कम सहमत रहेंगे। अनियमित खानपान के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
सिंह राशि
आपकी सुप्त प्रतिभा जागृत हो सकती है। व्यापार में नकदी की समस्या से राहत मिलेगी। बच्चों को करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर की सुख-सुविधाओं पर आप धन खर्च करेंगे। विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो सफलता मिलेगी।
कन्या राशि
आप अपने करियर को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या काफी बाधित रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग लेने में संकोच न करें। कमजोरियों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करें। व्यवसाय में एडवांस पेमेंट मिलने से काम में तेजी आएगी।
तुला राशि
दिन की शुरुआत में आप अव्यवहारिक विचारों में खोये रहेंगे। लेकिन शाम तक वास्तविकता आपको व्यवहारिक निर्णय के लिये बाध्य कर देगी। प्रेमी जन का आत्मिक सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि
व्यापार में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। छोटी-मोटी समस्याओं को ज्यादा महत्व न दें। वरना अपने काम पर एकाग्र होने में कठिनाई होगी। परिवार में किसी कारणवश अनबन हो सकती है। पेट से जुड़ी हुई बीमारियाँ परेशान करेंगी।
धनु राशि
वैवाहिक जीवन में संतोष और मैत्री भाव प्रबल रहेगा। कारोबार में पार्टनरशिप से लाभ होगा। नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो अनुकूल अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा शुभ फलदायी रहेगी। मार्केटिंग और मीडिया संबन्धित कार्यों के लिये दिन काफी अच्छा है।
मकर राशि
व्यावसायिक डील में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र की परेशानियों को हल्के में न लें। आर्थिक मामलों को लेकर पार्टनर्स के साथ मतभेद उभर सकते हैं। सर्दी-जुकाम की परेशानियों को लेकर सावधान रहें। ऑफिस के काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
कुंभ राशि
आज दूर के रिश्तेदारों और पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जॉब बदलने का विचार बना सकते हैं। परिजनों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लोग आपको सम्मानित नजरों से देखेंगे।
मीन राशि
बड़ी आयु के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। बच्चों को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या होगी। नया काम शुरू करना उचित नहीं है। बड़ों की राय की अवहेलना न करें।
