जॉर्जिया के पूर्व सीनेटर एवं रिपब्लिकन नेता जॉनी इसाकसोन का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अटलांटा, अमेरिका। अमेरिका के प्रभावशाली पूर्व सीनेटर एवं रिपब्लिकन नेता जॉनी इसाकसोन का रविवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष थे। जॉनी इसाकसोन के बेटे जॉन इसाकसोन ने समाचार एजेंसी ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उनके पिता जब सो रहे थे, तभी उनका तड़के निधन हो गया। उन्होंने कहा कि हालांकि, उनके पिता …

अटलांटा, अमेरिका। अमेरिका के प्रभावशाली पूर्व सीनेटर एवं रिपब्लिकन नेता जॉनी इसाकसोन का रविवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष थे। जॉनी इसाकसोन के बेटे जॉन इसाकसोन ने समाचार एजेंसी ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उनके पिता जब सो रहे थे, तभी उनका तड़के निधन हो गया।

उन्होंने कहा कि हालांकि, उनके पिता पार्किंसंस बीमारी से पीड़ित थे, लेकिन उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जॉन ने कहा, ”वह बहुत अच्छे इंसान थे और मुझे उनकी याद आएगी।” जॉनी इसाकसोन के रियल एस्टेट कारोबार ने उन्हें अमीर बनाया और उन्होंने चार दशकों तक जॉर्जिया की राजनीति में योगदान दिया। इसाकसोन ने 17 साल तक सांसद के रूप में सेवाएं दीं। उन्होंने 2019 में राजनीति से संन्यास से लिया था।

इसे भी पढ़ें…

पोलैंड में सड़कों पर उतरे लोग, मीडिया की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार