सीतापुर: पिंदर सिंह बने ई-रिक्शा चालक संगठन के अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। स्थानीय ग्रास फील्ड पर रविवार को ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ई रिक्शा चालकों ने हो रहे शोषण से निजात पाने के लिए संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया। इस मौके पर जिला कमेटी का …

सीतापुर। स्थानीय ग्रास फील्ड पर रविवार को ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ई रिक्शा चालकों ने हो रहे शोषण से निजात पाने के लिए संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया। इस मौके पर जिला कमेटी का गठन भी किया गया।

शहर के अंतर्गत पुलिस लाइन, नैपालापुर से वार्ता प्रसाद गौड़, हुसैनगंज से तनवीर, सदर लालकुर्ती से आरिफ, आंख अस्पताल रस्यौरा से रंजीत सिंह, चुंगी नवीन चौक से अरविंद, काशीराम कालोनी सनी सिंह, श्यामनाथ से महेंद्र कुमार, मुंशीगंज मन्नी चौराहे से मुद्दा, कजियारा से नदीम, खगेशियामऊ से दिनेश, खैराबाद से ध्यानचंद का चयन किया गया। इस मौके पर मौजूद रिक्शा चालकों ने सर्व सहमति से पिंदर सिंह सिद्धू को संगठन का अध्यक्ष और शिव प्रकाश सिंह को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया है।

ई-रिक्शा चालक संगठन के अध्यक्ष पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि हम सभी को सामाजिक दायरे में रहकर जनहित में सेवा और ईमानदारी के साथ अपना जीवन यापन करना है। संरक्षक शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि सफलता के लिए एकजुटता वह चाभी होती है,जो शोषण और पुलिस प्रशासन की उदंडता से बचाने में सक्षम होता है।

किसान नेता उमेश पाण्डे ने कहा कि हम सभी आपके साथ है। किसी भी मुद्दे पर कोई प्रताड़ित नहीं किया जा सकता। अन्य लोगों के अलावा किसान मंच प्रवक्ता सचेन्द्र दिक्षित, जितेंद्र मिश्रा, मोनू सिंह आदि उपस्थित थे।

पढ़ें- SCERT ने पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, लिंक पर जाकर इस तरह करें डाउनलोड

संबंधित समाचार