रामपुरः पानी की किल्लत को लेकर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन
रामपुर, अमृत विचार। काशीराम कॉलोनी में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष मामून शाह खां के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता काशीराम कालोनी में जुटे और पानी कि किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया। पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों …
रामपुर, अमृत विचार। काशीराम कॉलोनी में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष मामून शाह खां के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता काशीराम कालोनी में जुटे और पानी कि किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया। पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका चेयरमैन व अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेता मामून शाह ख़ान ने कहा कि काशीराम कॉलोनी के गरीबों को नज़र अंदाज़ किया जा रहा है। कोई सुनने वाला नहीं है। जबकि एक तरफ भाजपा सरकार अपने आपको गरीबों का हितैषी बताती है, दूसरी तरफ कोई सुनवाई नहीं है। नगर पालिका चेयरमैन व नगर पालिका अधिकारी काशीराम कॉलोनी के गरीब बाशिंदों को अनदेखा कर रहे हैं।
गरीबों को पानी नहीं मिल रहा है पिछली सरकार द्वारा बिछाया गया पाइप पुराना होकर फट गया है। उसमें से पानी बहुत बर्बाद हो रहा है। जितना पानी रास्ते में ही बेकार हो जाता है, उससे बहुत कम पानी लोगों के घरों में आता है। ऐसी स्थिति में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पेयजल समस्या का समाधान किया जाए। नहीं तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे। वहीं, इस संबंध में विभाग के जेई ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सप्लाई बहाल की जाएगी, इस मौके पर, युवा कांग्रेस नेता सय्यद फैसल हसन, शकील मंसूरी, नासिर मलिक, जावेद, अमान मिया, फैज़, सारिम कमर, इरफान, आदि मौजूद रहे।
