रामपुर : शहीदी पर्व गुरुद्वारे में शिविर लगाकर 33 लोगों ने किया रक्तदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। वीर खालसा सेवा समिति के द्वारा सोमवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में छोटे साहबजादे के शहीदी पर्व के मौके पर रक्तदान का शिविर लगाया गया। जिसमें 33 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी विष्णु कपूर रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है इससे किसी की भी जान …

रामपुर, अमृत विचार। वीर खालसा सेवा समिति के द्वारा सोमवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में छोटे साहबजादे के शहीदी पर्व के मौके पर रक्तदान का शिविर लगाया गया। जिसमें 33 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी विष्णु कपूर रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है इससे किसी की भी जान बचाई जा सकती है।

वीर खालसा सेवा समिति बधाई पात्र है जो समय-समय पर रक्तदान के शिविर आयोजित करती है समिति के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा वीर खालसा सेवा समिति जरूरतमंदों के लिए बनी है। खून के बगैर किसी की जान नहीं जाए यही हमारा प्रयास है। जब भी ब्लड बैंक को हमारी जरूरत तभी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।

इस मौके पर गुलशन अरोड़ा, मनमीत सिंह, सुखबीर सिंह, सेवा सिंह, मनजीत सिंह, जगजीत सिंह, दलवीर सिंह, चरणजीत सिंह, सूरत सिंह, सोनू, दरबार सिंह, अजीत सिंह, दीपक, अमृत पाल जुनेजा जी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार