बहराइच: गांवों में आबकारी विभाग की छापेमारी, 105 लीटर शराब हुई बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को आबकारी टीम ने विभिन्न गांवों में छापेमारी की। मौके से 105 लीटर कच्ची शराब और दो क्विंटल लहन बरामद किया गया। जिसे टीम ने नष्ट करा दिया है। तीन थाना क्षेत्र में शराब निर्माण में संलिप्त लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। विभाग के मुताबिक निरंतर …

बहराइच। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को आबकारी टीम ने विभिन्न गांवों में छापेमारी की। मौके से 105 लीटर कच्ची शराब और दो क्विंटल लहन बरामद किया गया। जिसे टीम ने नष्ट करा दिया है। तीन थाना क्षेत्र में शराब निर्माण में संलिप्त लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। विभाग के मुताबिक निरंतर अभियान चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के निर्देशन में सोमवार तड़के आबकारी टीम ने छापेमारी की। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि नानपारा और सदर तहसील क्षेत्र के चैनपुरवा, आलिया बुलबुल, पत्थर घाट, मुर्दनीघाट, बंजारिया, गुरगुज पुर, गुलरा टेपरा में छापेमारी की गई। चैनपुरवा गांव से टीम ने 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

शराब की बिक्री कर रहे शहर के धनकुट्टीपुरा निवासी शंकर पुत्र सुरेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। आबकारी अधिकारी ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गोकुलपुर, सुखनादिया और खैरीघाट के आदिलपुर व नकहा में छापेमारी हुई। सुखनदिया निवासी शिव बक्श के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया। सभी स्थानों से टीम ने 105 लीटर शराब बरामद किया। साथ ही दो क्विंटल लहन बरामद हुई। बरामद लहन और शराब को टीम ने नष्ट करा दिया है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया सभी तीन थाना क्षेत्र में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आबकारी विभाग की छापे मारी से शराब माफियाओं में हड़कंप की स्थिति रही।

निरंतर चलेगा अभियान

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कछार क्षेत्र में लोग चोरी छिपे अवैध शराब का निर्माण कर रहे हैं। जिसका सेवन और बिक्री दोनों प्रतिबंधित है। ऐसे में इस पर अंकुश के लिए निरंतर अभियान चलाया जाएगा।

पढ़ें- लखनऊ: शादी की उम्र 21 करने पर क्या बोली राजधानी की बेटियां

संबंधित समाचार