हल्द्वानी: दमुवाढूंगा और 13 बीघा का नलकूप खराब, 22 और 23 को पानी की छुट्टी
हल्द्वानी, अमृत विचार। जल संस्थान की हर माह दो से तीन बार नलकूप खराब हो जाते हैं। इससे लोगों को आए दिन पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। जल संस्थान की ओर से लगातार नई योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। इसके बावजूद शहर को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जल संस्थान की हर माह दो से तीन बार नलकूप खराब हो जाते हैं। इससे लोगों को आए दिन पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। जल संस्थान की ओर से लगातार नई योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। इसके बावजूद शहर को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। करोड़ों के परियोजना कार्य और उसके बाद भी हर माह 300 रुपए का पानी संस्थान नहीं दे पा रहा।
लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि दमुवाढूंगा में एक माह में कम से कम दो से तीन बार नलकूप खराब हो जाते हैं। लेकिन जल संस्थान आंख मूंदे हुए है। अधिकारियों को जनता की समस्या से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अधिशासी अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि जल्द नलकूप की मरम्मत कर पेयजलापूर्ति सुचारू की जाएगी। इधर, सोमवार को 13 बीघा का नलकूप भी खराब हो गया है। तकरीबन पांच हजार से अधिक की आबादी को पानी के लिए टैंकरों पर निर्भन होना पड़ रहा है।
शहर में 22 व 23 को नहीं आएगा पानी
हल्द्वानी। गौला बैराज में बुधवार और गुरुवार को गेट नंबर-1 की मरम्मत का काम होना है। इससे दो दिन बैराज से नहरों में पानी की आपूर्ति नहीं दी जाएगी। ऐसे में हल्द्वानी में भी दो दिन पानी का संकट रहेगा। इससे शहर की करीब साढ़े चार लाख आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण बंसल ने इस संबंध में सूचना जारी की है।
