बर्फीली हवाओं से ठिठुरा उत्तर प्रदेश, नजीबाबाद में तापमान 2.5 डिग्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पर्वतीय अंचलों में हुयी बर्फवारी के चलते उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में ठंड सितम ढा रही है। लखनऊ समेत राज्य के अधिसंख्य इलाकों में बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गयी है। जिसे सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ और …

लखनऊ। पर्वतीय अंचलों में हुयी बर्फवारी के चलते उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में ठंड सितम ढा रही है। लखनऊ समेत राज्य के अधिसंख्य इलाकों में बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गयी है। जिसे सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ और झांसी मंडल में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया।

वहीं वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और आगरा में तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक लुढ़का। बर्फीली हवाओं के चलते राज्य के इक्का दुक्का इलाकों में कोल्ड डे जैसे हालात बने रहे। शाहजहांपुर राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा जहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात के तापमान में मुरादाबाद में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी। जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री से भी कम दर्ज किया गया। वहीं वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, झांसी, मेरठ में भी रात ठिठुरन भरी रही। जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक कर्म रिकार्ड किया गया।

पढ़ें: वंशवाद और परिवारवाद वालों ने यूपी को कर रखा था बदहाल : मुख्यमंत्री योगी

नजीबाबाद राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानो पर देर रात से तड़के तक घना कोहरा छाया रहा। जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। कुछ एक स्थानों पर दिन में भी बादल छाये रहने से ठंड की तीव्रता में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। नतीजन बाजारों और सड़कों में भीड़-भाड़ कम रही। हालांकि गर्म कपड़ों के व्यापारी सारा दिन व्यस्त रहे।

कई इलाकों में सड़क के किनारे लोग अलाव तापते नजर आये। साथ ही अधिकतर स्कूलों में भी उपस्थिति सामान्य से कम दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार ठंड से फिलहाल राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। अगले 24 घंटे में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। कई इलाकों में कोल्ड डे जैसे हालात बनने के आसार हैं। वहीं, कुछ इलाकों में मध्यम से घना कोहरा गिरने का अनुमान है।

संबंधित समाचार