सीतापुर: कांग्रेस ने निकाली “लड़की हूं लड़ सकती हूं” शक्ति यात्रा
सीतापुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को लड़की हूं लड़ सकती हूं, कांग्रेस की शक्ति यात्रा स्थानीय आंख अस्पताल स्थित गांधी प्रतिमा से लालबाग चौराहा, मुख्य बाजार घंटाघर होते हुए हनुमान मंदिर के निकट गांधी प्रतिमा तक निकाली गई। वहां पर माल्यार्पण कर गोष्ठी …
सीतापुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को लड़की हूं लड़ सकती हूं, कांग्रेस की शक्ति यात्रा स्थानीय आंख अस्पताल स्थित गांधी प्रतिमा से लालबाग चौराहा, मुख्य बाजार घंटाघर होते हुए हनुमान मंदिर के निकट गांधी प्रतिमा तक निकाली गई। वहां पर माल्यार्पण कर गोष्ठी की गई। यह शक्ति यात्रा लगभग तीन किलोमीटर लंबी रही। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव ने कहा कि आज यह यात्रा शहर के समस्त वार्डों में भी सम्पन्न की गई। वचन हम निभाएंगे, के अंतर्गत महिलाओं के लिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं जैसे प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय, आंगनबाड़ी और आशा बहुओं को 10 हजार रुपए प्रति माह मानदेय, एक हजार प्रति माह वृद्धा -विधवा पेंशन, नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्ति, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, सालाना तीन गैस सिलेंडर मुफ्त, छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी, टिकटों में महिलाओं की 40% हिस्सेदारी निभाने का वचन दिया गया।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शमीना शफीक सैकड़ों महिलाओं के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की, शिशिर बाजपेई एवं नीतू श्रीवास्तव भी सैकड़ों महिलाओं के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष मिथलेश वैश्य, शहर उपाध्यक्ष प्रेम लता शुक्ला व मीना मिश्रा, पूर्व शहर अध्यक्ष पुष्पा भार्गव, जिला उपाध्यक्ष अल्पना सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर आशुतोष बाजपेयी, एमएल पांडेय, पियूष मिश्रा, संजीव टंडन, सुधीर चौधरी, आदित्य मिश्रा, अमरकांत मिश्रा, रामलखन रावत, अमरेश सिंह, शूबी खान, काशीराम भार्गव आदि भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
सिधौली में भी कांग्रेसियों ने निकाली यात्रा
सिधौली, सीतापुर। विधानसभा के अंतर्गत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अमर सिंह राना के नेतृत्व में “लड़की हूं लड़ सकती” हूं, ‘शक्ति यात्रा’ क्षेत्र के कुंवर गडडी से लालपुर तक सैकड़ों महिलाओं के साथ निकाली गई। यात्रा का समापन लालपुर में किया गया। यात्रा में पूनम कुमारी, नीलम देवी, रेखा वर्मा, सीता कश्यप, रीता पांडेय, सुमन यादव, ममता रावत, शबनम, बिट्टन देवी, खुशी यादव, महजबीन, आरती देवी, राजेश गिरी, बसंती कोरी, अल्पना रावत, रिंकी रावत, कामिनी रावत, प्रियंका यादव, खुशबू यादव, पिंकी मिश्रा सहित सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: नारी सशक्तिकरण सम्मेलन के लिए रवाना हुईं महिलाएं
