सीतापुर: दबंगों से पीड़ित महिला परिवार के साथ कर रही अनशन, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिधौली/सीतापुर। थाना कमलापुर क्षेत्र के हरदी पुरवा गांव निवासी एक महिला अपने परिजनो सहित तहसील के समीप स्थित शहीद स्मारक के सामने आमरण अनशन पर बैठते हुए न्याय की मांग की है। पीडिता बिंदेश्वरी देवी का कहना है कि गांव के ही जयकरण व उसके कुछ समर्थक जो कि दबंग किस्म के हैं, वह उसकी …

सिधौली/सीतापुर। थाना कमलापुर क्षेत्र के हरदी पुरवा गांव निवासी एक महिला अपने परिजनो सहित तहसील के समीप स्थित शहीद स्मारक के सामने आमरण अनशन पर बैठते हुए न्याय की मांग की है। पीडिता बिंदेश्वरी देवी का कहना है कि गांव के ही जयकरण व उसके कुछ समर्थक जो कि दबंग किस्म के हैं, वह उसकी जमीन पर लगा हुआ गन्ना उसे काटने नहीं दे रहे हैं।

जबकि गांव के वर्तमान प्रधान सहित कई लोगों ने गांव के सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा है। तालाब खलिहान व अन्य सरकारी जमीनों पर कई लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। जिसको खाली न करवा कर प्रधान भी दबंगो का साथ दें रहे हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि बीते दिनों उसके पौत्र, पौत्रियां खेत की तरफ गए हुए थे। तभी जयकरन व उनके साथियों ने बच्चों को घेर लिया था और जान से मारने कि नियत से उन्हें दौडा लिया था।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : अवैध संबंध में गई थी रेलकर्मी की जान, महिला के बेटे ने घोंटा था गला

पीड़िता ने बताया कि इसकी शिकायत कमलापुर थाना में की थी। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण कि शिकायत उन्होंने उप जिलाधिकारी कार्यालय में भी कि थी। लेकिन वहां से भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने आमरण अनशन करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रकरण कि निष्पक्ष जांच कर दोषियो पर सख्त कार्यवाही नही होती तब तक अनशन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:-एनपीए को कम करने को सरकार ने उठाए व्यापक कदम, पिछले 7 वर्षों में बैंकों ने की 5.49 लाख करोड़ की वसूली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव