बरेली: किशोर पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज। बिबियापुर गांव में चार दिन पूर्व कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा से छेड़छाड़ के बाद दो संप्रदाय आमने-सामने आ गए थे। भीड़ बढ़ती देख भीड़ में एक युवक ने फायरिंग की थी जिसमें 11 वर्षीय आसिफ गोली लग गई थी। पुलिस ने पूरे प्रकरण में दो रिपोर्ट दर्ज की थीं। इसमें एक …

सीबीगंज। बिबियापुर गांव में चार दिन पूर्व कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा से छेड़छाड़ के बाद दो संप्रदाय आमने-सामने आ गए थे। भीड़ बढ़ती देख भीड़ में एक युवक ने फायरिंग की थी जिसमें 11 वर्षीय आसिफ गोली लग गई थी।

पुलिस ने पूरे प्रकरण में दो रिपोर्ट दर्ज की थीं। इसमें एक छेड़छाड़ और दूसरा जान से मारने की नीयत से फायरिंग। पुलिस ने फायरिंग के मामले में बिशारतगंज निवासी हिमांशु शर्मा को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। उसकी गिरफ्तारी झुमका तिराहे के पास से हुई। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार