खुशखबरी: महिला स्वास्थ्य कर्मी के 17 हजार पदों पर जल्द हो सकती है भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिला स्वास्थ्यकर्मी की भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशी की खबर है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) जल्द ही महानिदेशक परिवार कल्याण के अधीन स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के लगभग 17 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की खातिर आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षाओं के लिए …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिला स्वास्थ्यकर्मी की भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशी की खबर है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) जल्द ही महानिदेशक परिवार कल्याण के अधीन स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के लगभग 17 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की खातिर आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षाओं के लिए विज्ञापन जारी करेगा।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 9212 पदों पर भर्ती के लिए महानिदेशक परिवार कल्याण विभाग की ओर से भेजे गए भर्ती प्रस्ताव का आयोग परीक्षण कर चुका है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) की भर्ती के लिए भी विज्ञापन जल्द जारी होने की संभावना है। इन दोनों भर्तियों के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षाओं के पाठ्यक्रम व परीक्षा कार्यक्रम आयोग पहले ही जारी कर चुका है।

केजीएमयू में हुआ एडवांस डायबिटिक रेटिनोपैथी सेंटर का लोकार्पण

लखनऊ। किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी के ब्राउन हाल में सोमवार को एडवांस डायबिटिक रेटिनोपैथी सेंटर ” का लोकार्पण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना एवं आलोक कुमार आई ए एस रहे। सुरेश कुमार खन्ना द्वारा एडवांस डायबिटिक रेटिनोपैथी सेंटर के लोकार्पण के साथ-साथ ट्रांजिट नर्सेस हास्टल , ट्रामा सेंटर में फायर रैम्प एवं एल जी द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से पीडियाट्रिक्स विभाग में 75 बेड के नए फैसिलिटी सेंटर का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सुरेश खन्ना ने इन सभी परियोजनाओं को केजीएमयू के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि केजीएमयू को बेहतर स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जो भी आवश्यकताए होंगी, उन सारी आवश्यकताओ की पूर्ति उत्तर प्रदेश सरकार प्राथमिकता से करेगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: ओमेक्स हाइट्स के दो पक्षों में हुई झड़प, मचा हड़कंप

 

संबंधित समाचार