बरेली: दवा कारोबारी की पत्नी के अश्लील फोटो वायरल
बरेली, अमृत विचार। किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक दवा कारोबारी की पत्नी के अश्लील फोटो उसके मकान मालिक के बेटे के साथ वायरल कर दिए। जानकारी लगने पर उसने साइबर सेल में शिकायत की। सुनवाई न होने पर पीड़िता एसएसपी से मिली। उनके निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी …
बरेली, अमृत विचार। किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक दवा कारोबारी की पत्नी के अश्लील फोटो उसके मकान मालिक के बेटे के साथ वायरल कर दिए। जानकारी लगने पर उसने साइबर सेल में शिकायत की। सुनवाई न होने पर पीड़िता एसएसपी से मिली। उनके निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह मूल रूप से भमोरा में रहती हैं। उसके पति पति दवा कारोबारी हैं। व्यवसाय के चलते पिछले कई सालों से दंपत्ति सुभाषनगर में किराए के मकान में रह रहे हैं। 20 सितंबर को एक महिला के नाम से बनी फेसबुक आईडी से उनके अश्लील फोटो शेयर किए गए थे।
फोटो शेयर करने वाले व्यक्ति ने उनके फोटो के साथ उनके मकान मालिक के बेटे का फोटो शेयर किया। करीब डेढ़ माह बाद 8 नवंबर को दोबारा महिला के अश्लील फोटो फेसबुक पर शेयर किए गए। इस पर महिला ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की जिस नंबर की फेसबुक आईडी से महिला के अश्लील फोटो शेयर किए गए हैं, वह सुभाषनगर क्षेत्र की ही कॉलोनी निवासी महिला का बताया जा रहा है।
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही इस तरह की हरकत करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
-सत्येंद्र भड़ाना, इंस्पेक्टर, सुभाषनगर थाना
