बरेली: अस्पताल मैनेजर को पत्नी का सूट 60 हजार में पड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक निजी अस्पताल के मैनेजर ने पत्नी के लिए ऑनलाइन सूट मंगाया। ऑर्डर पहुंचने पर पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है और सूट की जगह सादा कपड़ा भेजा गया है। मैनेजर ने कंपनी के कस्टमर केयर पर फोन किया और रकम वापसी की मांग की। वहीं जालसाज ने फायदा उठाते …

बरेली, अमृत विचार। एक निजी अस्पताल के मैनेजर ने पत्नी के लिए ऑनलाइन सूट मंगाया। ऑर्डर पहुंचने पर पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है और सूट की जगह सादा कपड़ा भेजा गया है। मैनेजर ने कंपनी के कस्टमर केयर पर फोन किया और रकम वापसी की मांग की। वहीं जालसाज ने फायदा उठाते हुए खाते की जानकारी ली और मैनेजर के खाते से हजारों की रकम गायब कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल व एसएसपी से की है।

बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर निवासी कमाल अहमद खान एक निजी अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस से की गई शिकायत में उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को उन्होंने पत्नी के लिए ऑनलाइन 1049 रुपये का सूट ऑर्डर किया था। 15 दिसंबर को उनका ऑर्डर जब घर पहुंचा तो पैकिट खोलने पर पता चला कि कंपनी ने सूट की जगह सादा कपड़ा थमा दिया था। धोखे का पता चलते ही अस्पताल मैनेजर ने कंपनी के कस्टमर केयर सेंटर पर फोन किया।

फोन कंपनी कर्मचारी बनकर जिस जालसाज ने बात की उसने मौके का फायदा उठाकर मैनेजर के खाते व फोन-पे की जानकारी ले ली। इसके बाद ऑर्डर की रकम वापस करने के नाम पर खाते से 60 हजार की रकम पर हाथ साफ कर लिया। खाते से रुपये कटते ही मैनेजर ने तत्काल साइबर सेल में शिकायत की साथ ही अपना बैंक खाता भी बंद करा दिया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में करते हुए रकम वापस दिलाने की मांग की है।

संबंधित समाचार