बरेली: ओवैसी अपने यहां उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग करें फिर यूपी आएं
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता सुमय्या राना ने जगतपुर स्थित एक बारात घर में आयोजित अल्पसंख्यक एवं महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महिला व अल्पसंख्यक विरोधी है। इसलिए लोकतंत्र को बचाने के लिए 2022 में भाजपा सरकार को हटाना बहुत जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश …
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता सुमय्या राना ने जगतपुर स्थित एक बारात घर में आयोजित अल्पसंख्यक एवं महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महिला व अल्पसंख्यक विरोधी है। इसलिए लोकतंत्र को बचाने के लिए 2022 में भाजपा सरकार को हटाना बहुत जरूरी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में ओवैसी भाजपा की बी टीम बन कर काम कर रहे हैं। जो काम उन्होंने बिहार और पश्चिम बंगाल में किया वहीं काम अब उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं। जनता सब कुछ जान चुकी है। यह समय भाजपा की योगी मोदी सरकार से लड़ने का है। मगर, ओवैसी के सभी कार्य व बंटवारे की राजनीति सिर्फ भाजपा को फायदा पहुंचाने का कार्य कर रही है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष भारती सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों के हक को मजबूत करने के लिए प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार का आना बेहद जरूरी है क्योंकि सपा ने सदैव महिलाओं के हक को सम्मान देने का काम किया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी रीना खान, सैयद फरहान अली, मो. कलीमुद्दीन, नमन मिश्रा, असलम खान, भारती सिंह, अजय पटेल, अविनाश मिश्रा, रिहाना खान, शब्बो खान, ब्रजेश आजाद, शहजाद मलिक, मेहनाज खान, नईम अंसारी, यामीन खान, पार्षद मेराज अंसारी, सादिक अंसारी, नन्हे अंसारी, बब्बू गद्दी, इमरान खान, ज़ुबैर खान आदि मौजूद रहे ।
कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा की सदस्यता ग्रहण की
सुभाषनगर रामलीला ग्राउंड में हाल ही में सपा ज्वाइन करने वाले आदित्य कश्यप की और सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अगम मौर्य मौजूद रहे। धीरेंद्र यादव, अजय शुक्ला, अंकुश शर्मा, सुधांशु सिंह, राजेन्द्र कश्यप, मोहित पटेल, प्रदीप सक्सेना, संदीप, रामपाल, हनी कश्यप, अंशु कश्यप,कृष्ण ठाकुर, सोनू कश्यप, आकाश कश्यप आदि ने सदस्यता ग्रहण की। ज़िला कोषाध्यक्ष रविन्द्र यादव, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला, जिला सचिव नूतन शर्मा, पवन सक्सेना, अनुराग सिंह नीटू, डालचंद वाल्मीकी, वरदान, सुरेन्दर सोनकर,ओमेन्दर यादव, विशाल गौतम, मुकेश यादव, जसपाल सिंह बग्गा,अंकित आर्य, राजेश शर्मा, हिमांशी आदि मौजूद रहे।
