रायबरेली: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
रायबरेली। पूरे तुराबी मजरे मोखरा गांव निवासी युवक अपनी मां और बहन के साथ ऊंचाहार कस्बा आ रहा था। अरखा बाजार के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें युवक के साथ मां और बहन तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा है। गांव निवासी लवलेश …
रायबरेली। पूरे तुराबी मजरे मोखरा गांव निवासी युवक अपनी मां और बहन के साथ ऊंचाहार कस्बा आ रहा था। अरखा बाजार के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें युवक के साथ मां और बहन तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा है।
गांव निवासी लवलेश कुमार अपनी मां सजऊ 62 साल और बहन कल्पना 25 साल के साथ सोमवार की सुबह बाइक से किसी कार्य से ऊंचाहार कस्बा आ रहे था। लखनऊ-प्रयाग राज मार्ग पर अरखा बाजार स्थित अकोलिया मोड़ के पास बाइक में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल महिला सजऊ व लवलेश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
वहीं युवती कल्पना को उपचार के बाद स्वस्थ्य होने पर घर भेज दिया गया। ग्राम प्रधान आनंद तिवारी ने बताया कि महिला सजऊ की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
रायबरेली: पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियार बनाने वाला कारखाना, दो गिरफ्तार
विधानसभा चुनाव में अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए अवैध असलहा बनाने के कारखाने को लालगंज पुलिस ने पकड़ लिया और गिरफ्तार भी किया। साथ ही कारखाने चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी दिल्ली और राजस्थान में भी हथियार की आपूर्ति करते रहे हैं।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियार बनाने वाला कारखाना, दो गिरफ्तार
