मध्यप्रदेश: वेरिएंट ओमिक्रोन के दो संदिग्ध केस, सैंपल जांच के लिए भेजे गए दिल्ली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रोन’ के दो संदिग्ध प्रकरण सामने आए हैं, जिनके सेंपल इंदौर से लेकर जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी यहां मीडिया से चर्चा में दी। इससे पहले विदेश से आए छह संदिग्धों के …

 भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रोन’ के दो संदिग्ध प्रकरण सामने आए हैं, जिनके सेंपल इंदौर से लेकर जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी यहां मीडिया से चर्चा में दी। इससे पहले विदेश से आए छह संदिग्धों के सेंपलों की जांच को लेकर पूछ गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सभी की जांच रिपोर्ट आ गयी है, इसमें गंभीर किस्म का कुछ नहीं पाया गया है।

गृह मंत्री ने कहा कि पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में कुल 23 नए मामले सामने आए हैं, तो वहीं 19 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान 53 हजार 556 सेंपल लिए गए हैं।

ये भी पढ़े-

माकपा नेता तारिगामी बोले- परिसीमन आयोग की मसौदा सिफारिश है विभाजनकारी, अस्वीकार्य

 

संबंधित समाचार