हरदोई: बैंककर्मी को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में चावल लदे ट्रक ने बाइक सवार बैंककर्मी को टक्कर मारते हुए बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस बीच भीड़ ने उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि शाहाबाद …

हरदोई। जिले में चावल लदे ट्रक ने बाइक सवार बैंककर्मी को टक्कर मारते हुए बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस बीच भीड़ ने उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि शाहाबाद कोतवाली के परेली निवासी 36 वर्षीय शिवपाल पुत्र मनोहर लाल भारतीय स्टेट बैंक शाखा शाहाबाद में सफाई कर्मी है।

मंगलवार की सुबह शिवपाल रोज की तरह बाइक से अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्वामी ब्रह्मानन्द महाविद्यालय आगमपुर तिराहे के पास सामने से चावल लाद कर आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए उस पर सवार बैंक कर्मी को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख वहां मौजूद लोग भीड़ की शक्ल में उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़े। लेकिन ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। इसका पता होते ही वहां अफरातफरी मच गई।

पढ़ें: अयोध्या: 23 को ‘किसान महासम्मेलन’ को संबोधित करेंगे भूपेश बघेल, पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। हादसे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शिवपाल घर में सबसे बड़ा था। उससे छोटे भाई विजय पाल की कैंसर के चलते पहले ही मौत हो चुकी है। उससे छोटा भाई विजय कुमार है। हादसे की खबर सुनते ही बैंक कर्मी की पत्नी लल्ली देवी बेहोश हो कर गिर पड़ी। मां सदाप्यारी का बुरा हाल है।

शिवपाल के कोई औलाद नहीं थी। उसका घर-परिवार खुशहाल ज़िंदगी बसर कर रहा था। इस हादसे ने उसके घर-परिवार तिनके की तरह बिखेर दिया।

संबंधित समाचार