गोरखपुर: सड़क हादसे में पत्नी की दर्दनाक मौत, पति गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गगहा थानाक्षेत्र के हाटाबाजार में ट्रक की चपेट में आने से मामखोर निवासनी 55वर्षीय महिला हाजरा खातून का मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा पति समसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब दस बजे पति पत्नी बाइक से बडहलगंज बैंक जाने के लिए …

गोरखपुर। गगहा थानाक्षेत्र के हाटाबाजार में ट्रक की चपेट में आने से मामखोर निवासनी 55वर्षीय महिला हाजरा खातून का मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा पति समसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब दस बजे पति पत्नी बाइक से बडहलगंज बैंक जाने के लिए घर से निकले थे।

जैसे ही वह बड़गों मोड़ से फोरलेन पर चढ़कर बडहलगंज के लिए घुमे उसी दौरान गोरखपुर से आ रही ट्रक की चपेट में आ गये। इस दौरान बाइक सवार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया लेकिन बाइक ट्रक में फंसने से भाग नहीं सका। चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

11 और 12 जनवरी को दिग्विजय नाथ व चंपा देवी पार्क में मनाया जाएगा गोरखपुर महोत्सव

गोरखपुर महोत्सव 11व 12 जनवरी को जन सहयोग से बड़े ही धूमधाम से दिग्विजय नाथ पार्क व चंपा देवी पार्क में मनाया जाएगा। इस सम्बंध में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने डीएम सभागार में बैठक कर संबंधित अधिकारियों जिम्मेदारियां देते हुए अपने अपने दायित्वों को कुशलता पूर्वक निर्वहन करने का निर्देशित किया।
गोरखपुर महोत्सव को यादगार बनाने के लिए ख्याति प्राप्त कलाकार के अलावा जनपद के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा संपन्न कराया जाएगा। जिसमें स्कूली शिक्षा छात्र-छात्राएं अपने हुनर को प्रदर्शित कर सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था व ट्रैफिक व्यवस्था चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगा।

संबंधित समाचार