भवाली हत्याकांड, पुलिस कर सकती है शाम पांच बजे तक खुलासा
भवाली, अमृत विचार। नैनीताल के भवाली नगारीगांव के तिरछाखेत में एक युवक की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतक का शव बीच सड़क पर नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था और शरीर पर तमाम जगह रगड़ के निशान मौजूद थे। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे …
भवाली, अमृत विचार। नैनीताल के भवाली नगारीगांव के तिरछाखेत में एक युवक की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है।
मृतक का शव बीच सड़क पर नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था और शरीर पर तमाम जगह रगड़ के निशान मौजूद थे। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना देर रात की बताई जा रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार शव नवीन चंद्र उम्र 45 वर्ष पुत्र स्व राम लाल आर्य का है और गांव के प्रधान के ताऊ का लड़का बताया जा रहा है। मृतक के शव पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था उसके कपड़े फटे हुए पास ही पड़े थे जिससे प्रतीत होता है कि हत्यारों के साथ उसने संघर्ष किया होगा। इस बीच फोरेंसिक टीम को भी मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए हैं बहरहाल इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है और लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
उधर सूत्रों की मानें तो इस हत्याकांड में शामिल लोगों की शिनाख्त हो चुकी है और आज शाम तक पुलिस खुलासा कर सकती है।
