राज्य सरकार ने गरीबों को पोषणयुक्त चावल के वितरण के लिए स्वीकृत किए 176.50 लाख रुपए
लखनऊ। बजट प्रावधान के तहत राज्य सरकार ने गरीबों को पोषणयुक्त चावल के वितरण के लिए 176.50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। चावल के वितरण की योजना के तहत 75 प्रतिशत केन्द्रांश व उसके सापेक्ष 25 प्रतिशत राज्यांश की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बजट में घोषित कई अन्य योजनाओं के लिए धनराशि जारी …
लखनऊ। बजट प्रावधान के तहत राज्य सरकार ने गरीबों को पोषणयुक्त चावल के वितरण के लिए 176.50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। चावल के वितरण की योजना के तहत 75 प्रतिशत केन्द्रांश व उसके सापेक्ष 25 प्रतिशत राज्यांश की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बजट में घोषित कई अन्य योजनाओं के लिए धनराशि जारी की गई है। साथ ही, शासनादेश जारी किए गए हैं।
सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 2789.78 लाख रुपए की धनराशि मंजूर की है। जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना के लिए 347.57 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी है। पशुधन विभाग की ओर से इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश के तहत बलरामपुर में चित्तौड़गढ़ बांध निर्माण खंड के अन्तर्गत आने वाली क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की मरम्मत के लिए 38.80 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई है।
पढ़ें- हरदोई: हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन, आंगनबाड़ी में होगा पढ़ाई का स्तर मजबूत
हरिद्वार में भीमगौड़ा बैराज के विभिन्न कार्यों के लिए 60 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इसके तहत हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज, हरिद्वार डैन लिंग हेड रेगुलेटर व पूर्वी गंगा नहर हेड रेगुलेटर के जल यांत्रिक संयंत्रों के जीर्णोद्धार व पुनरोद्धार का कार्य होगा।
नाबार्ड वित्त पोषित आरआईडीएफ योजना के तहत विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख व अन्य जिला मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के 30 करोड़ 50 लाख 73 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है। इन आठ चालू कार्यों में देवरिया में पांच और खीरी, गोंडा व कुशीनगर में एक-एक कार्य शामिल हैं।
