मुरादाबाद : सेना भर्ती की मांग को लेकर युवाओं ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय सेना में भर्ती के लिए शहर के युवाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना महामारी के कारण भारतीय सेना में भर्ती रैली नहीं हो पाई है। जिसके कारण युवा परेशान है। वह लगातार भर्ती की तैयारी कर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय सेना में भर्ती के लिए शहर के युवाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना महामारी के कारण भारतीय सेना में भर्ती रैली नहीं हो पाई है। जिसके कारण युवा परेशान है। वह लगातार भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। बहुत से युवाओं की उम्र तक निकल गई।

ज्ञापन में मांग की गई कि जल्द से जल्द भारतीय सेना भर्ती रैली का आयोजन कराया जाए।  ज्ञापन देने वालों में सुनील यादव, चंचल यादव, दानवीर यादव, मनोज राठी ,वअभिषेक यादव, अनिल यादव और नितिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार