बहराइच: असहनीय दर्द होने पर एंबुलेंस में कराया गया प्रसव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के जबदी गांव निवासी महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उसे 102 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन असहनीय दर्द होने पर आशा और ईएमटी ने एंबुलेंस में ही प्रसव करा दिया। वहीं, अब जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बता दें कि गर्भवती महिलाओं को 102 एंबुलेंस से …

बहराइच। जिले के जबदी गांव निवासी महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उसे 102 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन असहनीय दर्द होने पर आशा और ईएमटी ने एंबुलेंस में ही प्रसव करा दिया। वहीं, अब जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

बता दें कि गर्भवती महिलाओं को 102 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया जाता है। लेकिन समय अधिक होने से प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रास्ते में प्रसव कराया जाता है। ऐसा ही मामला तेजवापूर विकास खंड के जब्दी गांव निवासी महिला के साथ हुआ। मंगलवार को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर पति विनोद कुमार ने 102 एंबुलेंस को फोन किया। 102 एंबुलेंस सूचना के 15 मिनट में गांव पहुंच गई।

पढ़ें: अयोध्या: आबकारी विभाग ने दी दबिश, 40 लीटर कच्ची शराब व 8 क्विंटल लहान कराया नष्ट

महिला शिवकुमारी को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही महिला को असहनीय दर्द शुरू हो गई। इसपर आशा के साथ ईएमटी दुर्गेश कुमार पाठक और चालक अमित सिंह ने एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। इसके बाद प्रसूता महिला को जिला महिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। ईएमटी ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

बहराइच: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को डेढ़ किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार

जिले की मोतीपुर पुलिस ने मंगलवार को कंचनपुर मोड़ से हिस्ट्री शीटर अपराधी को डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक जिले टॉप टेन में बसरुद्रीन शामिल है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह और एसपी ग्रामीण अशोक कुमार के निर्देशन में मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने टीम गठित की। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार