मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करा रही योगी सरकार- प्रियंका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रही है। फोन टैपिंग मामले को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर मंगलवार को प्रियंका ने कहा कि फोन …

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रही है।

फोन टैपिंग मामले को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर मंगलवार को प्रियंका ने कहा कि फोन टैपिंग छोड़िए, सरकार तो मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक करा रही है। प्रियंका ने सवाल उठाया कि सरकार के पास कोई काम नहीं है क्या? इसके साथ ही प्रियंका ने प्रयागराज में चल रहे महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला।

प्रियंका गांधी ने कहा कि  मैंने उत्तर प्रदेश की महिलाओं से कहा था कि अपनी शक्ति को पहचानो। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी समझ गए हैं कि महिला खड़ी हो रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की घोषणा है 5 सालों से क्यों नहीं की? उन्होंने कहा कि आज चुनाव आया तो ऐसी घोषणाएं क्यों हो रही हैं? प्रियंका ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं कि नरेंद्र मोदी को देश की महिलाओं के आगे झुकना पड़ा।

पढ़ें- Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय ने अजय चंद्रा और संजय चंद्रा को किया गिरफ्तार

इससे पहले बीते रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपना और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का फोन टेप करने का आरोप लगाया था। अखिलेश यादव ने योगेश सरकार को अनुपयोगी मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी सरकार को अनुपयोगी सरकार करार देते हुए बड़े आरोप लगाए थे।

उन्होंने कहा था कि हम सबके फोन सोने जा रहे हैं और अनुपयोगी मुख्यमंत्री कुछ शाम को कुछ लोगों की रिकॉर्डिंग सुनते हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा था, आप लोग भी सावधान रहें अगर हमसे फोन पर बात करते हैं तो जरूर सावधान रहें।

संबंधित समाचार