अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर जताई फिल्म ‘गहराइयां’ के लिए एक्साइटमेंट
मुंबई। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ की स्टार एक्ट्रेस अनन्या पांडे जल्द ही निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म ‘गहराइयां’ में नजर आएंगी। अनन्या इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिख रही हैं। उन्होंने मंगलवार को इस फिल्म के टीजर पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए फैंस को थैंक्यू भी कहा। View this post on Instagram …
मुंबई। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ की स्टार एक्ट्रेस अनन्या पांडे जल्द ही निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म ‘गहराइयां’ में नजर आएंगी। अनन्या इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिख रही हैं। उन्होंने मंगलवार को इस फिल्म के टीजर पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए फैंस को थैंक्यू भी कहा।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म गहराइयां और इसके टीजर के प्रति लोगों के प्यार से खुशी महसूस कर रही हूं।
इस फिल्म का टीजर सोमवार को रिलीज किया गया था और लोगों ने इसे जमकर सराहा है। निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म ‘गहराइयां’ अगले साल 25 जनवरी को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। यह दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म ‘गहराइयां’ आधुनिक एडल्ट रिलेशनशिप पर आधारित है।
फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता धैर्य कारवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही इसमें अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अहम किरदार में दिखेंगे।
Panama Papers Leak मामले में 7 घंटे तक ED ने की ऐश्वर्या राय बच्चन से पूछताछ, पूछे गए ये 37 सवाल…
पनामा पेपर लीक मामले में ED ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को समन भेजा था। पनामा पेपर्स लीक मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ईडी के सामने सोमवार यानि कल पेश हुईं। ईडी ने उनके खिलाफ पेशी का समन जारी किया था…
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- Panama Papers Leak मामले में 7 घंटे तक ED ने की ऐश्वर्या राय बच्चन से पूछताछ, पूछे गए ये 37 सवाल…
