IND vs SA : टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण टीम से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लग गया है। चोट के कारण तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया भारत के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। A big blow for South Africa ahead of the …

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लग गया है। चोट के कारण तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया भारत के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि एनरिक नोर्किया अपनी पहले की इंजरी की वजह से टीम इंडीया के खिलाफ होने वाले 3 टेस्ट मुकाबलों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

बता दें कि एनरिक नोर्किया टेस्ट टीम में चुने जाने से पहले भी चोट से जूझ रहे थे, लेकिन टेस्ट मैच से ठीक पहले नोर्किया अपनी चोट से नहीं उबर पाए, जिसकी वजह से उन्हें दक्षिण अफ्रीकी टीम से बाहर होना पड़ा।

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मरीज दक्षिण अफ्रीका में अधिक हैं। इसलिए दोनों टीमें एक कड़े बायो- बबल में रह रही हैं। एनरिक नोर्किया ने इस वर्ष पांच टेस्ट मुकाबलों में 25 विकेट लिए हैं। नोर्किया ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अभी तक 12 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 47 विकेट झटके हैं। नोर्किया ने अपने टेस्ट पदार्पण भारत के खिलाफ 2019 में पुणे में किया था।

संबंधित समाचार