बाराबंकी: फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम मीरपुर झबरा में बीती रात एक विविहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका भाई द्वारा थाने पर पति के खिलाफ हत्या करने …

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम मीरपुर झबरा में बीती रात एक विविहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका भाई द्वारा थाने पर पति के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार थाना रामनगर के ग्राम मीर पुर झबरा में बीते सोमवार की रात्रि 35 वर्षीया लक्षमी वर्मा पत्नी अखिलेश वर्मा का शव घर के अंदर एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया।

घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा व उपनिरीक्षक श्री नाथ मिश्रा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका के भाई ग्राम चाचूपुर दयाल निवासी सुरेंद्र वर्मा ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका की मौत के कारण का पता पीएम रिपोर्ट आने बाद ही पता चलेगा।

गिरी नाले की दीवार खुली मजबूत निर्माण की पोल

बाराबंकी। आदर्श नगर पंचायत दरियाबाद में खुलेआम कथित भ्रष्टाचार की पोल खुली है। यह ऐसा पहला मामला नहीं है । चन्द माह पहले भी निर्माणधीन इसी नाले का कुछ हिस्सा बारिश में गिर गया है जिसकी पुनः मरमत न कि जा सकी है । जनता से जुड़े किसी सार्वजिनक निर्माण में बड़ी लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया हो। इससे यहां के लोगों में भारी रोष है। लोग तरह तरह के कायस लगा रहे है ।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: बेसिक शिक्षा एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय खेल प्रतियोगिता शुरू

 

 

 

संबंधित समाचार