अयोध्या: ‘जन विश्वास यात्रा’ के दूसरे दिन जुड़वा शहरों का किया गया भ्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। ‘जन विश्वास यात्रा’ ने अयोध्या में दूसरे दिन जुड़वा शहरों में भ्रमण किया। सोमवार की देर शाम यात्रा के रिकाबगंज पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। मंगलवार को नाका स्थित गांधी आश्रम से महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में इसकी शुरुआत हुई। यात्रा का नाका हनुमानगढ़ी, मकबरा, फतेहगंज, चौक, साहबगंज, अमानीगंज, उदया चौराहा, टेढ़ी …

अयोध्या। ‘जन विश्वास यात्रा’ ने अयोध्या में दूसरे दिन जुड़वा शहरों में भ्रमण किया। सोमवार की देर शाम यात्रा के रिकाबगंज पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। मंगलवार को नाका स्थित गांधी आश्रम से महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में इसकी शुरुआत हुई। यात्रा का नाका हनुमानगढ़ी, मकबरा, फतेहगंज, चौक, साहबगंज, अमानीगंज, उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार, राजसदन व नयाघाट समेत दर्जनों स्थानों पर स्वागत किया गया।

नाका से नया घाट तक यात्रा के पहुंचने पर दो घंटे से अधिक का समय लग गया। रथ पर कानून मंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश सरकार में मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद लल्लू सिंह, यात्रा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह थे।

यात्रा के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय प्रभारी अमरपाल मौर्या व महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ढोल नगाड़ों के बीच थिरकते हुए फतेहगंज से चौक तक पैदल पहुंचे। यात्रा के पूरे मार्ग पर जमकर पुष्पवर्षा होती रही। यात्रा का नेतृत्व कर रहे कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि यूपी में अपराधमुक्त परिवेश का निर्माण होने से यह निवेशकों की पसंद बन गया है। सरकार भी उद्यमियों को सुविधाएं दे रही है। यहां निवेश होने से रोजगार सृजन होगा।

पढ़ें: अयोध्या: भाकियू ने महापंचायत कर घेरा डीएम आवास

कोविड काल में सरकार ने हर जरूरतमंद का ख्याल रखा। प्रदेश सरकार में मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया गया है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सरकार अयोध्या का उसकी महिमा व गरिमा के अनुसार विकास कर रही है। जगह-जगह स्वागत करने वालों में सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, पूरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह व सचिन सरीन समेत अन्य शामिल रहे।

संबंधित समाचार