हरदोई: कब्रगाह बना मकान….सीढ़ियों के मलबे में दबकर महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नए मकान को देखने पहुंची महिला के ऊपर वहां बनी सीमेंट की सीढ़ियां अचानक भर-भरा कर ढह गई। जिसके मलबे में दब कर उसकी मौत हो गई। इसका पता होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले लिया है। बताया जाता है कि सुरसा थाने के बिराहिमपुर निवासी …

हरदोई। नए मकान को देखने पहुंची महिला के ऊपर वहां बनी सीमेंट की सीढ़ियां अचानक भर-भरा कर ढह गई। जिसके मलबे में दब कर उसकी मौत हो गई। इसका पता होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले लिया है। बताया जाता है कि सुरसा थाने के बिराहिमपुर निवासी रामसहाय की तकरीबन नौ साल पहले मौत हो गई थी। उसके चार बेटे है। तीन बेटों की शादी हो चुकी है।

रामसहाय की 57 वर्षीय विधवा पत्नी रामबेटी ने मलिहामऊ सेंटर बिलग्राम रोड पर नया मकान बनवाया। मंगलवार को वहां बने ज़ीने की स्लेप खोली गई थी। इस बीच रामबेटी भी वही पर मौजूद थी। बताते है कि रामबेटी ज़ीने के नीचे कुछ कर रही थी कि इसी बीच वह भर-भरा कर उसके ऊपर ढ़ह गया। रामबेटी उसके मलबे के नीचे दब गई। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया।

लोगों की भीड़ दौड़ पड़ी। सभी ने आनन-फानन में महिला को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले लिया। इस बारे में सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया है कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक कर मनाया खुशहाल परिवार दिवस

हरदोई। परिवार नियोजन के प्रति व्यापक जागरूकता लाने और परिवार नियोजन के साधनों में जागरूकता के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में मंगलवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। जिसमें दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाएं परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जागरूक हो रही हैं।

यह भी पढ़ें:- हरदोई: महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक कर मनाया खुशहाल परिवार दिवस

संबंधित समाचार