88 हजार ऋषि-मुनियों की तपस्थली है सीतापुर : ज्ञान तिवारी
सेवता/सीतापुर। मंगलवार को विधायक ज्ञान तिवारी के रेउसा स्थित आवास पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हजारों भक्तों की कलश यात्रा के साथ संत शिरोमणि त्यागी जी महाराज के आशीर्वाद से व्यास पीठाधीश्वर राघव दास की अगुवाई में हुआ। इस मौके पर विधायक ज्ञान तिवारी भी मौजूद रहे। …
सेवता/सीतापुर। मंगलवार को विधायक ज्ञान तिवारी के रेउसा स्थित आवास पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हजारों भक्तों की कलश यात्रा के साथ संत शिरोमणि त्यागी जी महाराज के आशीर्वाद से व्यास पीठाधीश्वर राघव दास की अगुवाई में हुआ। इस मौके पर विधायक ज्ञान तिवारी भी मौजूद रहे। कलश यात्रा का शुभारंभ चहलारी घाट पर मां सरयू नदी से जल लेकर हुआ। यहां पर पूजन व गंगा मां का आचमन व कलश में जल भरकर भव्य कलश यात्रा धूमधाम से ढोल नगाड़ों के बीच में निकली।
कलश यात्रा का जुलूस ऐतिहासिक था। इसको लेकर पूरा इलाका व कस्बा व बहराइच मार्ग होते हुए जयकारों के बीच कलश यात्रा विधायक आवास पर पहुंची। यहां पर कथा आयोजक विधायक ज्ञान तिवारी ने संत शिरोमणि त्यागी जी महाराज व व्यास पीठाधीश्वर पूज्य राघव दास का भव्य स्वागत किया। विधायक ने कहा कि भारत संतों की भूमि है। सीतापुर जिला 88 हजार ऋषि-मुनियों की तपस्थली है। यहां एक ओर मां गोमती तो दूसरी ओर माँ सरयू के बीच में बसा हुआ यह रेउसा, जिसको हम लोग गांजर कहते हैं, यहां हमारे पूज्य संत कथा के व्यास पीठाधीश्वर राघव दास जी महाराज के मुखारविंद से 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक राम रस बहेगा।
हम सब लोग इस कथा को सुनकर पुण्य के भागी बनें। विधायक ने कहा कि आज हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज के संगम पर देश की आधी आबादी का जो सम्मान किया है। उससे हम सब लोग मंत्रमुग्ध हैं। विधायक ने कहा कि मोदी और योगी की अगुवाई में हमारे देश की सनातन परंपरा का विस्तार हो रहा है। अयोध्या व काशी विश्वनाथ धाम हमारे देश, प्रदेश के गौरव हैं। इनके आभामंडल से पूरा विश्व जय जयकार कर रहा है।
आज रेउसा में कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी करके इस कथा की भव्यता को और बढ़ा दिया है। विधायक ने कहा कि यह कथा जनहित के कल्याण व क्षेत्र के विकास को लेकर आयोजित की गई है। क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तगण प्रतिदिन अपराहन तीन बजे से हरि इच्छा तक इस कथा में अपनी भागीदारी कर उनको अपना आशीर्वाद दें।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: दबंग ने महिला से की छेड़खानी, शिकायत पर दी धमकियां
