रामपुर : अवसादग्रस्त किसान ने खुद को गोली से उड़ाया
रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। मंगलवार को किसान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केमरी थाना क्षेत्र के गांव जिवाई जदीद के रहने वाले 75 वर्षीय किसान नेत्रपाल सिंह ने मंगलवार सवेरे अपनी लाइसेंसी बंदूक …
रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। मंगलवार को किसान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
केमरी थाना क्षेत्र के गांव जिवाई जदीद के रहने वाले 75 वर्षीय किसान नेत्रपाल सिंह ने मंगलवार सवेरे अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद के पेट में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गोली मारने के बाद परिजन उन्हें लेकर बरेली के भोजीपुरा अस्पताल पहुंचे।
जहां चिकित्सक ने भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार नेत्रपाल काफी समय से कई बीमारियों से ग्रस्त होने के कारण मानसिक रूप से भी बहुत परेशान चल रहे था। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नेत्रपाल ने आत्महत्या का इरादा पहले ही बना लिया था।
सोमवार को उनका बेटा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बंदूक जमा कराने जा रहा था तो उन्होंने मनाकर दिया था। मंगलवार सवेरे नेत्रपाल अपने रिश्ते के भतीजे सुगंध के साथ अपनी लाइसेंसी बंदूक को केमरी थाने में जमा करने जाने के लिए तैयार हुए। इसके बाद अचानक उन्होंने बंदूक उठाई और अपने पेट में गोली मार ली।
