मुंबई से घर छोड़कर भागा युवक बिजनौर में मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। मुम्बई निवासी धीरेन (19) पुत्र राजेश मोरे गत दिनाबें ‌अपने घर से कॉलेज जाने के लिये निकला और गायब हो गया। धीरेन द्वारा अपनी इच्छा से घर से जाने की एक चिट्ठी भी अपने घर पर छोड़ी गई थी। परिजनों ने इस सम्बन्ध में थाना भोईवाड़ा ठाणे मुम्बई पर गुमशुदगी दर्ज करा …

बिजनौर, अमृत विचार। मुम्बई निवासी धीरेन (19) पुत्र राजेश मोरे गत दिनाबें ‌अपने घर से कॉलेज जाने के लिये निकला और गायब हो गया। धीरेन द्वारा अपनी इच्छा से घर से जाने की एक चिट्ठी भी अपने घर पर छोड़ी गई थी। परिजनों ने इस सम्बन्ध में थाना भोईवाड़ा ठाणे मुम्बई पर गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।

मुम्बई पुलिस द्वारा की गयी जॉच में धीरेन की लोकेशन उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पाई गई थी। जिसपर मुम्बई पुलिस बिजनौर पुलिस से धीरेन की बरामदगी करने के सम्बन्ध में अपील की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने तत्काल सर्विलांस सैल व स्वाट टीम को धीरेन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम में सर्विलांस व स्वाट टीम द्वारा धीरेन को सकुशल उसके बिजनौर निवासी एक दोस्त के यहां से बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

संबंधित समाचार