बरेली: एटीएम के पास सादे कपड़ों में तैनात किए जाएंगे पुलिसकर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एटीएम की कैश ट्रे का पेच तोड़कर रुपये निकालने की वारदात पहले एनसीआर में होती थीं लेकिन बिहार के गैंग ने इस तरह की पहली घटना शहर में की है। पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि इस गैंग के अन्य साथी भी जिले …

बरेली, अमृत विचार। एटीएम की कैश ट्रे का पेच तोड़कर रुपये निकालने की वारदात पहले एनसीआर में होती थीं लेकिन बिहार के गैंग ने इस तरह की पहली घटना शहर में की है। पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि इस गैंग के अन्य साथी भी जिले में सक्रिय है। पुलिस की टीम अब उनकी तलाश कर रही है।

रविवार की देर शाम किशोर बाजार स्थित एक एटीएम में गार्ड को न देखकर गैंग का सदस्य उसमें घुस गया और उसने एटीएम मशीन को तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास किया। इसी बीच वहां पर एटीएम का गार्ड अमित कुमार आ गया। अमित ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसे उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गया। इसकी सूचना लगने पर बिहारीपुर चौकी इंचार्ज सनी चौधरी और उनके साथियों ने उसकी तलाश की और उसे सब्जी मंडी के पास से पकड़ लिया।

आरोपी बिहार के फतेहपुर स्थित गया का रहने वाला है और उसका नाम शाहबाज है। पूछताछ में पता चला है कि शाहबाज अपने साथी के साथ वहां पर आया था। उनका गैंग एटीएम की कैश ट्रे का पेंज तोड़कर कैश ट्रे को वहीं पर रोक देते थे। इससे जो पैसा निकालने जाता था उसका पैसा नहीं निकलता था। इसके बाद वह कैश ट्रे को बाहर खीचकर उसमें फंसे रुपये निकाल लेते थे। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए शाहबाज के साथी की तलाश कर रही है। पुलिस का यह भी मानना है कि तस्करों के गैंग के लोग जिले में और भी जगह पर सक्रिय हो सकते हैं। उनकी तलाश करने के लिए एटीएम के आसपास सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

एटीएम के पास कोई घटना न हो इसलिए वहां पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को एटीएम के आस-पास तैनात किया जाएगा।   —रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार