लखनऊ: सपा और भाजपा में आयकर छापे को लेकर चला ट्विटर वार
लखनऊ। बीते दिनों सपा नेता के आवास और दफ्तर पर आयकर छापे को लेकर भाजपा और सपा में ट्विटर वार चला। भाजपा प्रदेश के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया, जिसमें कार्टून पोस्ट करते हुए लिखा गया कि जिनकी आय से अधिक सम्पत्ति होती है, उन्हें आय-कर वालों का नाम सुनकर ही पसीने आते …
लखनऊ। बीते दिनों सपा नेता के आवास और दफ्तर पर आयकर छापे को लेकर भाजपा और सपा में ट्विटर वार चला। भाजपा प्रदेश के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया, जिसमें कार्टून पोस्ट करते हुए लिखा गया कि जिनकी आय से अधिक सम्पत्ति होती है, उन्हें आय-कर वालों का नाम सुनकर ही पसीने आते हैं…।
इस कार्टून में अखिलेश, पिजड़ा इस पर सपाइयों का कुनबा और आय से अधिक आयकर अधिकारी को तोते की गर्दन पकड़ा हुआ दिखाया गया है। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया लिखा कि तुलसीदास जी कह गये हैं, हित अनहित पशु पक्षी हु जाना।
इसमें एक कार है इसमें लिखा हैं कि ऑन इलेक्शन ड्यूटी व आयकर विभाग लिखा है। उप्र चुनाव का बोर्ड और उप्र में अखिलेश के करीबियों के ठिकानों पर आईटी के छापे लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आएंगे, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच सोशल प्लेटफार्म में वार-पलटवार का सिलसिला तेज होता जाएगा।
लखनऊ: सपा नेताओं के घर IT की छापेमारी में बड़ा खुलासा
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के करीबी नेता और व्यवसाइयों के ठिकानों पर तीन दिन चली छापेमारी में आयकर विभाग को बड़ी सफलता मिली है। एक कंपनी के मामले में इसके निदेशकों की 86 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है। कंपनी से संबंधित व्यक्ति ने अपनी अघोषित आय के रूप में 68 करोड़ रुपये की आयकर चोरी स्वीकार की है। यह जानकारी आयकर आयुक्त एवं प्रवक्ता सीबीडीटी सुरभि अहलूवालिया ने दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-लखनऊ: सपा नेताओं के घर IT की छापेमारी में बड़ा खुलासा, 86 करोड़ से अधिक की अघोषित सम्पत्ति बरामद…
