बरेली: जमीन विवाद में युवक पर फावड़े से हमला
बरेली, अमृत विचार। प्लॉट पर निर्माण कराने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में एक पक्ष ने एक संगठन के मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस के सामने भी आरोपियों ने खूब हंगामा किया और मारपीट करते हुए एक-दूसरे को लहूलुहान कर दिया। मामले में दोनों …
बरेली, अमृत विचार। प्लॉट पर निर्माण कराने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में एक पक्ष ने एक संगठन के मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस के सामने भी आरोपियों ने खूब हंगामा किया और मारपीट करते हुए एक-दूसरे को लहूलुहान कर दिया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।
ग्वाला नगर निवासी राम रहीस पाल ने बताया कि वह पाल समाज के एक संगठन के मंडल अध्यक्ष हैं। करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने क्षेत्र के ही रहने वाली सत्तोदेवी व निर्मल से 73 गज का प्लॉट खरीदा था। बताया कि मंगलवार को जब अपने प्लॉट पर पहुंचे तो वहां शांति बिहार निवासी सत्तोदेवी के भतीजे लकी, उसकी मां व बहनों समेत परिवार के अन्य लोगों को मौजूद पाया। आरोपियों ने प्लॉट को उनका बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था।
विवाद को शांत करने के लिए राम रहीस ने प्लॉट के कागजात भी दिखाए लेकिन आरोपी पक्ष ने मानने से इंकार कर दिया। पड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी लकी ने उनपर हमला कर दिया। किसी तरह परिजनों ने राम रहीस को बचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दूसरे पक्ष की दबंगई कम न हुई और पुलिस के सामने ही राम रहीस पर फावड़े से हमला कर दिया। जिसकी वजह से वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने राम रईस को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने लक्की व उसके अन्य परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लक्की को हिरासत में ले लिया है।
