बरेली: कड़ी सुरक्षा में मतगणना शुरू, देर शाम तक 8 पदों के नतीजे आए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, विधि संवाददाता, अमृत विचार। बरेली बार एसोसिएशन के दो वर्षीय चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में दिनभर मतगणना हुई। मतगणना में देर शाम तक 8 पदों के नतीजे सामने आए। अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर रात में मतगणना जारी थी। सभी 21 पदों पर 66 मतदाताओं की किस्मत की पेटियां मंगलवार सुबह कड़ी …

बरेली, विधि संवाददाता, अमृत विचार। बरेली बार एसोसिएशन के दो वर्षीय चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में दिनभर मतगणना हुई। मतगणना में देर शाम तक 8 पदों के नतीजे सामने आए। अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर रात में मतगणना जारी थी।
सभी 21 पदों पर 66 मतदाताओं की किस्मत की पेटियां मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा में खुलीं। जिसमें शाम तक 8 पदों पर विजेताओं की घोषणा चुनाव मण्डल के द्वारा कर दी गयी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उदयवीर सिंह ने 672 मत प्राप्त कर विजय कुमार शर्मा को 314 वोटों से मात दी। उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह ने 528 वोट प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी विजय पाल को 100 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर दीपक पाण्डेय को 783 प्राप्त हुए उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी जयपाल सिंह को 52  वोटों से मात दी। कनिष्ठ उपाध्यक्ष  पद पर ललित कुमार सिंह ने 1012 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी अनुज कुमार गंगवार को 217 वोटों से शिकस्त दी।

संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर ओमजय मृत्युजंय मिश्रा को 476 मत हासिल किए। उन्होंने निशा को 139 वोटों से हराया। संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर राकेश बाबू आर्य को 733 मत मिले। उन्होंने निकट प्रतिद्वंदी अंकित सक्सेना को 201 वोटों से हराया। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर अजय प्रकाश शर्मा को 614 मत मिले उन्होंने निकट प्रतिद्वंदी रूपेश कुमार को 159 मतों से हराया। कनिष्ठ कार्यकारिणी के 6  पदों पर प्रमिला सिन्हा 496, अजय मौर्य 439, अनूप सिन्हा 410, अनुज कुमार 382 मत पाकर विजयी घोषित किए गये। सचिव पद पर वीरेंद्र प्रसाद ध्यानी एडवोकेट विजयी हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी शशिकांत तिवारी को 738 मतों से शिकस्त दी। वहीं, खबर लिखे जाने तक कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के 2, वरिष्ठ कार्यकरिणी के 6 पदों व  अध्यक्ष पद पर मतगणना जारी थी।

संबंधित समाचार