मेरठ: सड़क दुर्घटना में एमबीबीएस के दो छात्रों की हुई मौत, दो घायल
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में एमबीबीएस के दो छात्रों की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुलिस ने बताया कि प्रयागराज जिले के किदवई नगर निवासी अक्षत वर्मा और …
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में एमबीबीएस के दो छात्रों की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
पुलिस ने बताया कि प्रयागराज जिले के किदवई नगर निवासी अक्षत वर्मा और अशोक विहार, सहारनपुर निवासी दिव्यांग आनन्द यहां मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। आज सुबह अक्षत और दिव्यांग अपने दो सहपाठियों को लेकर होंडा सिटी कार से मेडिकल कॉलेज से कहीं जाने के लिये निकले थे।
बताया गया है कि सिविल लाइन क्षेत्र में साकेत पेट्रोल पंप के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक कोठी की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के पड़खच्चे उड़ गये और उसमें सवार आगे बैठे अक्षत और दिव्यांग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे की सीट पर बैठे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गये।
पढ़ें: प्रयागराज: पीएम मोदी के सहज, सरल अंदाज की मुरीद हुईं शबाना परवीन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुयी है। छात्रों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
हरदोई: मोदी के कार्यक्रम से वापस आ रही सुरक्षाकर्मियों की बस ट्रक से भिड़ी
थाना क्षेत्र के लखनऊ हरदोई मार्ग पर बुधवार की सुबह लगभग 3:00 बजे प्रयागराज से वापस आ रही महिला कांस्टेबलों से भरी बस की भिड़ंत ढाबे पर खड़े ट्रक से हो गई। बस में सवार 5 महिला आरक्षियों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गई जानकारी होने पर सुबह करीब 6:00 बजे एसपी हरदोई मौके पर पहुंचकर घायल महिला कांस्टेबलों को जिला अस्पताल भिजवाया। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
