यूपी में 84 फीसदी पात्र आबादी को लग चुका है कोरोना का टीका
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र की करीब 84 फीसदी आबादी को कोरोना के टीके की कम से कम एक खुराक दे दी गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 18 करोड़ 88 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण और 9 करोड़ 12 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र की करीब 84 फीसदी आबादी को कोरोना के टीके की कम से कम एक खुराक दे दी गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 18 करोड़ 88 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण और 9 करोड़ 12 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में पहले स्थान पर है।
यहां 6 करोड़ 56 लाख 60 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। जबकि 12 करोड़ 31 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी में से 83.55 फीसदी को पहली और 44.54 फीसदी लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में हुई एक लाख 84 हजार 494 सैम्पल की जांच में कुल 21 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इस अवधि में 14 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 216 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 633 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
पढ़ें: स्मृति ईरानी के बयान पर प्रियंका का पलटवार, कहा- मेरे साथ बहनें हैं
वहीं, आज 39 जिलों में एक भी कोविड मरीज नहीं हैं। कोविड के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुये सरकार ने नए वेरिएंट की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाने के निर्देश दिये हैं।
लखनऊ से रोजाना सफर करने वालों के लिए रेलवे ने दी बड़ी सौगात, जानें क्या?
कोरोना के बाद से ही अनारक्षित टिकट बंद हो रखे हैं। अब करीब 21 महीने के लंबे इंतजार के बाद रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को या आदेश जारी कर दिया कि उत्तर रेलवे ने दैनिक यात्रियों को अनारक्षित श्रेणी वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर कर सकेंगे। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
