हरदोई: जिला जेल में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिला जेल में विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला कारागार का निरीक्षण व प्ली बारगेनिंग विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण सचिव अलका पांडे द्वारा जिला कारागार के बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई तथा …

हरदोई। जिला जेल में विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला कारागार का निरीक्षण व प्ली बारगेनिंग विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

प्राधिकरण सचिव अलका पांडे द्वारा जिला कारागार के बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई तथा निः शुल्क अधिवक्ता के बारे में भी पूछा और प्ली बारगेनिंग विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। कारागार में 13 महिला कैदी और महिलाओं के साथ बच्चे 10, हवालाती पुरुष 1332, पुरुष कैदी 416, किशोर बंदी 62 कुल 1890 कैदी निरुद्ध है।

सचिव की ओर से जिला कारागार का भ्रमण कर साफ-सफाई का भी जायजा लिया। इस मौके पर डिप्टी जेलर अजय कुलवंत, रामौतार व चंद्र कला और जेल पीएलवी  आदि मौजूद रहे।

हरदोई: मोदी के कार्यक्रम से वापस आ रही सुरक्षाकर्मियों की बस ट्रक से भिड़ी

थाना क्षेत्र के लखनऊ हरदोई मार्ग पर बुधवार की सुबह लगभग 3:00 बजे प्रयागराज से वापस आ रही महिला कांस्टेबलों से भरी बस की भिड़ंत ढाबे पर खड़े ट्रक से हो गई। बस में सवार 5 महिला आरक्षियों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गई जानकारी होने पर सुबह करीब 6:00 बजे एसपी हरदोई मौके पर पहुंचकर घायल महिला कांस्टेबलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

आपको बता दें कि प्रयागराज ड्यूटी करने गई महिला कांस्टेबल बस की ओर से हरदोई आ रही थी। बुधवार की सुबह लगभग 3:30 बजे लखनऊ-हरदोई मार्ग पर चमरहिया के निकट सड़क किनारे बने कन्हैया ढाबे पर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे बस के परखच्चे उड़ गए।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- हरदोई: मोदी के कार्यक्रम से वापस आ रही सुरक्षाकर्मियों की बस ट्रक से भिड़ी

संबंधित समाचार