दिल्ली में फीका रहेगा पार्टी सीजन, सरकार ने लगाई ये रोक…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले धीरे-धीरे अपने पैर पसारते जा रहे हैं। वहीं युवा नए साल और क्रिसमस की तैयारियों को लेकर उत्सुक नज़र आ रहे थे लेकिन  सरकार ने युवाओं के मंसुबों पर पानी फेर दिया है। सरकार ने दिल्ली में नए साल और क्रिसमस को लेकर नई गाइडलाइंस जारी …

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले धीरे-धीरे अपने पैर पसारते जा रहे हैं। वहीं युवा नए साल और क्रिसमस की तैयारियों को लेकर उत्सुक नज़र आ रहे थे लेकिन  सरकार ने युवाओं के मंसुबों पर पानी फेर दिया है। सरकार ने दिल्ली में नए साल और क्रिसमस को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण फैलने के खतरे के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दिल्ली में क्रिसमस और नववर्ष के जश्न को लेकर कोई जमावड़ा नहीं हो।

डीडीएमए ने जिलाधिकारियों को दिल्ली के उन इलाकों की पहचान करने का निर्देश दिया, जहां कोविड-19 के तेजी से फैलने की आशंका है। जिलाधिकारियों और पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क पहनें।

डीडीएमए ने अपने आदेश में कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने अधिकार में आने वाले पूरे क्षेत्र का गहन सर्वेक्षण करेंगे और उन बस्तियों, मोहल्लों के बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों की पहचान करेंगे, जिनमें कोरोना वायरस और इसके ओमीक्रोन स्वरूप से तेजी से फैलने की आशंका है।

इसमें कहा गया है कि सभी जिलाधिकारी और डीसीपी सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए पर्याप्त संख्या में प्रवर्तन दल तैनात करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक नियमों का पालन करें और कोविड-19 के मामलों को बढ़ने से रोका जा सके।

ये भी पढ़े-

झारखंड में दो वर्षों में बेरोजगारों की संख्या छह गुना बढ़ी, किसी को भी नहीं मिला बेरोजगारी भत्ता

संबंधित समाचार