लोकसभा अध्यक्ष बोले- संसद के नए भवन का निर्माण नवंबर 2022 तक पूरा होने की है संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को बताया कि संसद के नये भवन का निर्माण नवंबर, 2022 तक पूरा हो जाने की संभावना है। बिरला ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मंगलवार को संसद के नये भवन के निर्माण की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में …

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को बताया कि संसद के नये भवन का निर्माण नवंबर, 2022 तक पूरा हो जाने की संभावना है। बिरला ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मंगलवार को संसद के नये भवन के निर्माण की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की थी।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में भवन निर्माण से जुड़ी कंपनी के अलावा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग एवं अन्य एजेंसियों ने हिस्सा लिया था और उन्होंने यह बताया कि नवंबर, 2022 तक नया भवन बन जायेगा। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि संसद के नये भवन का निर्माण नवंबर, 2022 तक पूरा हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि नये भवन में प्रेस दीर्घा भी होगी जिसमें संवाददाताओं के बैठने एवं लिखने से संबंधित व्यवस्था होगी। गौरतलब है कि संसद के नये भवन का निर्माण सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत किया जा रहा है। पिछले वर्ष टाटा प्रोजेक्ट्स ने इसके निर्माण से संबंधित अनुबंध हासिल किया था।

ये भी पढ़े-

कल होगा राजस्थान के चार जिलों में पंचायत समिति प्रधानों का चुनाव

संबंधित समाचार