बिजनौर : मस्जिद से 30 हजार की नगदी चोरी, मौके पर मिला त्रिशूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। चोर मस्जिद में घुसकर दानपात्र के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये चोरी कर ले गये। घटनास्थल पर एक त्रिशूल पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की तथा गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर …

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। चोर मस्जिद में घुसकर दानपात्र के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये चोरी कर ले गये। घटनास्थल पर एक त्रिशूल पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की तथा गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव पखनपुर उर्फ निजामपुर देवसी में चोर मंगलवार की रात में किसी समय तलाई वाली मस्जिद में घुसकर दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी 30 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गये तथा शरारती तत्वों ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने के लिए घटनास्थल पर एक त्रिशूल भी रख दिया। जबकि त्रिशूल पर किसी प्रकार के कोई निशान महसूस नहीं हो रहे हैं।

जिससे यह समझा जा सके कि त्रिशूल से ताला तोड़ा गया है। बुधवार की सुबह को मस्जिद में हुई घटना की जानकारी मिलने पर मस्जिद पर तमाम लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित कुमार शुक्ला व थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने गांव पखनपुर स्थित मस्जिद में घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर मामले की जानकारी ली। गांव पखनपुर निवासी इरफान की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि मस्जिद के दरवाजे चारों ओर से बंद थे। ऐसी स्थिति में मस्जिद के दानपात्र से चोरी कैसे हुई और वहां घटनास्थल पर त्रिशूल कैसे पहुंचा। पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है। शरारती तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि इस मस्जिद पहले भी मीनार की बुर्ज तोड़ना, मस्जिद में मीट डालकर सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया जा चुका है।

संबंधित समाचार