बिजनौर : दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति उसके ससुर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर निवासी हर स्वरूप ने अपनी पुत्री दीपा (24) की शादी चार वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही ग्राम रामपुरा निवासी अर्जुन पुत्र …
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति उसके ससुर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर निवासी हर स्वरूप ने अपनी पुत्री दीपा (24) की शादी चार वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही ग्राम रामपुरा निवासी अर्जुन पुत्र वीर सिंह के साथ की थी।
मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले मेरी पुत्री के साथ अक्सर मारपीट कर दहेज की मांग करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर सोमवार की रात दीपा के पति अर्जुन व उसके ससुर ने मेरी पुत्री को किसी तरह जहर देकर मार दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति अर्जुन व ससुर वीर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दौहरे ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पति और ससुर को हिरासत में लिया गया है।
