मुरादाबाद : घर के बाहर खड़ी युवती से मोबाइल छीना
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी युवती से मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने सर्विलांस सेल को जांच सौंप दी है। घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोधीपुर राजपूत की है। यहां रहने वाले यशपाल सिंह ने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी युवती से मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने सर्विलांस सेल को जांच सौंप दी है।
घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोधीपुर राजपूत की है। यहां रहने वाले यशपाल सिंह ने आनलाइन मोबाइल खरीदा था। यशपाल सिंह के अनुसार उनकी बेटी फोन पर बात करते हुए घर के बाहर खड़ी हो गई। इस बीच एक उचक्का भी बेटी के पास खड़े होकर किसी से बात करने लगा।
बात खत्म होने के बाद बेटी फोन लेकर घर के बाहर ही खड़ी हो गई। आरोप है कि अचानक झपटमार आया और बेटी के हाथ से मोबाइल छीनने लगा। उसने विरोध किया तो धक्का देकर मोबाइल छीनकर फरार हो गया। बेटी ने शोर मचाया तो आसपड़ोस के लोग भी आ गए। क्षेत्रीय लोगों ने उचक्के का पीछा भी किया लेकिन, वह हत्थे नहीं लगा। यशपाल सिंह ने इसकी शिकायत एसएसपी से की तो उन्होंने सर्विलांस सेल को जांच सौंप दी है।
