अखिलेश की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव जबकि पत्नी और बेटी हुईं पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी कोरोना संक्रमित हो गई है। बुधवार को दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, दूसरी ओर अखिलेश यादव की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल डिंपल यादव और उनकी बेटी होम आइसोलेट हैं। बता दें कि, हाल ही में अखिलेश यादव की …

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी कोरोना संक्रमित हो गई है। बुधवार को दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, दूसरी ओर अखिलेश यादव की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल डिंपल यादव और उनकी बेटी होम आइसोलेट हैं।

बता दें कि, हाल ही में अखिलेश यादव की बेटी ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटी हैं। वहीं डिंपल ने उनके संपर्क में आए हुए लोगों से आग्रह से किया है कि वो भी खुद का कोरोना जांच करा लें।

डिप्टी सीएमओ डॉ मिलिंद वर्धन ने बताया कि बुखार आने पर बेटी का कल टेस्ट हुआ था, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उसके बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर डिम्पल यादव का सैम्पल लिया गया आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्टाफ के सैंपल भी लिए जाएंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ वर्धन ने कोरोना मरीजों के नाम सार्वजनिक न किए जाने की अपील की है। यूपी में पिछले 5 दिनों के भीतर 128 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

पढ़ें: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और बेटी हुईं कोरोना पॉजिटिव, दोनों ने खुद को किया होम आइसोलेट

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 9 करोड़ 5 लाख 61 हज़ार 818 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इसके साथ ही एक दिन में 13 लाख 19 हज़ार 723 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

इस तरह से प्रदेश में अभी तक 12 करोड़ 14 लाख 38 हजार 879 पहली डोज तथा 6 करोड़ 29 लाख 78 हजार 308 लोगों को दूसरी डोज लगी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ है।

संबंधित समाचार