आज का राशिफल। 23 दिसंबर, 2021
मेष आज बॉस और अधिकारियों के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहने वाले हैं। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ हो सकता है। कानूनी मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल शानदार रहेगा। नए मित्र बन सकते हैं। वृष आज नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें। सन्तान के व्यवहार …
मेष
आज बॉस और अधिकारियों के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहने वाले हैं। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ हो सकता है। कानूनी मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल शानदार रहेगा। नए मित्र बन सकते हैं।
वृष
आज नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें। सन्तान के व्यवहार से आपका मन हर्षित रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेनी चाहिए। कार्यक्षेत्र को लेकर यात्रा की योजना बनायेंगे। धन की कमी के कारण प्रोजेक्ट्स में बाधा आ सकती है।
मिथुन
आज घर का माहौल काफी खुशनुमा रहने वाला है। मेहनत से पीछे न हटें। जीवनसाथी से अपनी भावनाओं को शेयर कर सकते हैं। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
कर्क
आज समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। विदेश में रह रहे मित्रों से मुलाक़ात होगी। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। आप नया काम शुरू करने में झिझक की अनुभूति करेंगे। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। परिवार के लोग आपकी काफी खुश रहेंगे।
सिंह
आज शब्दों का प्रयोग सावधानी से करें। शेयर मार्केट में सावधानी पूर्वक निवेश करें। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव की स्थिति रहेगी। अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग करने से बचें। दूसरों के कार्यों की बजाय अपने काम से काम रखें।
कन्या
आज प्रेम संबंध में मधुरता बढ़ेगी। अपने स्वभाव में बदलाव करने की आवश्यकता है। बौद्धिक चर्चाओं में आप भाग ले सकते हैं। मित्रों के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है।
तुला
आज अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद ऑफर किया जा सकता है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
वृश्चिक
आज व्यापार में बड़ा फेरबदल करने के लिए दिन शुभ नहीं है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न रखें। गृहोपयोगी वस्तुओं की ख़रीदारी करने की विचार बनायेंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।
धनु
आज जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। बदलते मौसम को लेकर थोड़ी समस्या होगी। पीठ और गर्दन में दर्द की शिकायत होने की संभावना बन रही है। मित्र आपके व्यवहार से नाराज हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर
आज विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं पर्यटन के लिए जाने का विचार बनायेंगे। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। जल्दबाज़ी में गलत निर्णय ले सकते हैं।
कुंभ
आज सहकर्मियों का अनादर न करें। पेट में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। कुछ रिश्तेदार आपके विषय में गलत बातें प्रसारित कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिल सकता है। कमीशन संबंधी कार्यों से आपको धन लाभ प्राप्त होगा।
मीन
आज अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। आपके बैंक-बैलेंस में वृद्धि होगी। पुराना कर्ज चुकाने में आसानी होगी। प्रबुद्ध हस्तियों के साथ आपके संबंध मधुर होने की संभावना बन रही है। जॉब में अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे।
