मंत्री नरोत्तम बोले- विधानसभा में आज पास कराया जाएगा लोक एवं निजी संपत्ति नुकसान संबंधी विधेयक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कल विधानसभा में पेश किए गए लोक एवं निजी संपत्ति नुकसान संबंधी विधेयक पर आज चर्चा कर पास कराया जाएगा। मिश्रा ने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि आज विधानसभा में ‘मध्यप्रदेश लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसानी की …

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कल विधानसभा में पेश किए गए लोक एवं निजी संपत्ति नुकसान संबंधी विधेयक पर आज चर्चा कर पास कराया जाएगा। मिश्रा ने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि आज विधानसभा में ‘मध्यप्रदेश लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसानी की वसूली विधेयक-2021′ पर चर्चा कर पास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शासकीय, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को विरोध प्रदर्शन, जुलूस या सांप्रदायिक दंगे के दौरान नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोर कानून बनाया जा रहा है। पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय में याचिका लगाई है। याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए आज उच्चतम न्यायालय से दरख्वास्त की जाएगी।

इसे भी पढ़ें…

मिजोरम में बढ़ रहा कोविड-19 का प्रकोप, 24 घंटों में संक्रमण के चपेट में आए 44 बच्चे

संबंधित समाचार