अब इंदौर हवाई अड्डे पर भक्तों को मिलेगा महाकालेश्वर मंदिर का प्रसाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर का प्रसाद भक्तों को इंदौर हवाई अड्डे और उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। मंदिर प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बुधवार को बताया कि महाकालेश्वर मंदिर के प्रसाद का …

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर का प्रसाद भक्तों को इंदौर हवाई अड्डे और उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। मंदिर प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बुधवार को बताया कि महाकालेश्वर मंदिर के प्रसाद का एक-एक काउंटर इंदौर हवाई अड्डे और उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर खोलने का प्रस्ताव है।

मंदिर की रसोई में प्रसाद के रुप में देशी घी से लड्डू तैयार किए जाते हैं और वर्तमान में ये केवल मंदिर परिसर में ही बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। धाकड़ ने कहा कि मंदिर प्रबंधन 300 रुपए प्रति किलो मूल्य पर प्रसाद उपलब्ध कराता है। महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां देश विदेश से भक्त दर्शनों के लिए आते हैं।

ये भी पढ़े-

ठाणे की अदालत ने गड्ढे में गिरने से हुई मौत के मामले में चार लोगों को किया बरी

संबंधित समाचार