केएमसी महापौर चुनने को लेकर टीएमसी पार्षदों के साथ आज करेगी बैठक
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अगले महापौर (मेयर) का फैसला करने को लेकर नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ गुरुवार को पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करने वाली है। इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और कुछ वरिष्ठ सांसदों और विधायकों …
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अगले महापौर (मेयर) का फैसला करने को लेकर नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ गुरुवार को पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करने वाली है। इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और कुछ वरिष्ठ सांसदों और विधायकों के अलावा सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शामिल होने के लिए कहा गया है, बैठक दोपहर दो बजे दक्षिण कोलकाता के महाराष्ट्र निवास में होगी।
वरिष्ठ मंत्री एवं पूर्व केएमसी महापौर फिरहाद हकीम जो इस चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये हैं, महापौर पद के लिए उनका नाम सबसे आगे चल रहा है। केएमसी चुनाव में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने 144 सीटों में से 134 सीटों पर विजय हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को इस चुनाव में तीन सीट, कांग्रेस और वाम मोर्चा की झोली में दो-दो सीटें आयी हैं।
वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत के बाद सत्तारूढ पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया और वे तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। कोलकाता में रविवार को संपन्न हुए चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का कुल वोट शेयर 92.36 रहा।
इसे भी पढ़ें…
अनिल देशमुख मामला: जांच पर सीबीआई प्रमुख का गोपनीय बयान एजेंसी अधिकारी ने किया लीक
