मुरादाबाद : निदेशक मंडल की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने का भी लिया निर्णय
मुरादाबाद, अमृत विचार। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने स्मार्ट सिटी निदेशक मंडल एवं कंपनी की एजीएम की बैठक में परियोजनाओं के गुणवत्ता निस्पादन के निर्देश दिए। बैठक में वित्तीय वर्ष की बैलेंस सीट, लाभ-हानि खाता, वैधानिक संपरीक्षक के कमेंट्स, डायरेक्टर रिपोर्ट का अनुमोदन भी हुआ। शहर को जल भराव से निजात दिलाने के कार्य कराए …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने स्मार्ट सिटी निदेशक मंडल एवं कंपनी की एजीएम की बैठक में परियोजनाओं के गुणवत्ता निस्पादन के निर्देश दिए। बैठक में वित्तीय वर्ष की बैलेंस सीट, लाभ-हानि खाता, वैधानिक संपरीक्षक के कमेंट्स, डायरेक्टर रिपोर्ट का अनुमोदन भी हुआ। शहर को जल भराव से निजात दिलाने के कार्य कराए जाने के निर्णय लिए गए।
आयुक्त, जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त ने मुरादाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की एजेंसी का अनुमोदन किया। पार्क थीम बेस्ड डेवलपमेंट जैसे सांइस पार्क मैथ्स के रूप में विकसित किए जाने का निर्णय लिया गया। जबकि सरकारी भवनों पर लगाये गये रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं सोलर रूफटॉफ आन गवर्मेंट बिल्डिंग की वित्तीय माड्यूलिंग किए जाने के निर्देश दिए। जिसके लिए सोलर रूफटॉफ आन गर्वमेंट बिल्डिंग की सूची में कोषागार कार्यालय भवन भी अनुमोदित किया गया।
नगर आयुक्त संजय चौहान ने सिटी ब्रांडिंग परियोजना में शहर के पुरातत्व, ऐतिहासिक एवं यादगार को सुंदर बनाने का निर्णय लिया गया। इसमें पीलीकोठी चौराहा, चर्च की दीवार पर एलईडी फोकस लाइट सहित लगाई जाएगी। पीलीकोठी को पीले रंग से पेंट कराने सहित यातायात की सुगमता हेतु दोपहिया एवं कार हेतु पैसेज निर्मित किया जायेगा।
बताया कि गांधी स्मारक का सौन्दर्यकरण सहित कंपनीबाग के लुक को स्ट्रीट आर्ट के माध्यम से दीवारों पर पेन्टिंग से निखारा जायेगा। एकता द्वार पर निर्मित गेट को मॉडीफाई कराया जायेगा। सूफी अम्बा प्रसाद प्रेस पर उनकी प्रतिमा लगेगी। पानदरीबा स्थित शहीद स्मारक को लाल पत्थर लगाकर संवारा जाएगा। गलशहीद स्थित नवाब मज्जू खां की मजार के चारों ओर स्वतन्त्रता संग्राम की पहचान, इमली के पेड़ के चारों ओर बने चबूतरे को ठीक किया जाएगा। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, महाराणा प्रताप चौक, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, उत्तराधिकारी, संगठन भवन, अटल पथ, चौधरी चरण सिंह चौक का सौन्दर्यकरण, ब्यूटीफिकेशन एवं रखरखाव का कार्य कराये जाने की योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा।
रामपुर रोड पर रामगंगा ब्रिज से पहले, दिल्ली रोड पर गांगन ब्रिज से पहले एवं कांठ रोड पर अगवानपुर ब्रिज से पहले स्वागत द्वार निर्मित किए जाने की योजना है। बैठक में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, नगर आयुक्त संजय चौहान, मुख्य अभियन्ता स्मार्ट सिटी एके मित्तल, सहायुक्त नियोजक विवेक भास्कर, मुख्य अभियन्ता विद्युत पंकज, अपर निदेशक एके गुप्ता, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, नोडल अधिकारी टीएन मिश्र, दिलीप दीक्षित, सौरभ गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
